जालंधर ने 5 विकेट पर बनाए 532 रन
पीएयूक्रिकेट ग्राउंड में चल रही कटोच शील्ड क्रिकेट लीग के तीसरे दिन जालंधर की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 532 रन बनाए। इससे पहले लुधियाना की टीम 353 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। सोमवार को जालंधर ने 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे। जालंधर टीम के कप्तान तरुवर कोहली ने 188, परगट सिंह ने 130, रोबिन सिंह ने 95 और हिमांशु सत्यवान 53 रन बनाकर क्रीच पर टिके हुए हैं। लुधियाना के राहुल सिंगला ने 102 रन देकर तीन, दीपक बंसल ने 30 रन देकर एक और अमृतपाल बाजवा ने 79 रन देकर 1 विकेट लिया। परगट सिंह और टीम के कप्तान तरुवर कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 185 रन की शानदार साझेदारी की। इस लीग में कुल 15 टेस्ट मैचेस होने हैं। लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, मोहाली और रोपड़ में मैचेस हो रहे हैं। अभी तक 6 मैचेस अपने अंतिम चरण में खेले जा रहे हैं। जिसमें जालंधर और पटियाला दोनों बाकी टीम्स से आगे हैं। इस लीग में हर टीम को 5 मैचेस खेलने होंगे। लुधियाना में चंडीगढ़ और लुधियाना के बीच का मैच हो चुका है और अभी लुधियाना और जालंधर के बीच का मैच चल रहा है। अमृतसर में जालंधर और अमृतसर की टीम का मैच हो चूका और अमृतसर और पटियाला के बीच मैच चल रहा है। पटियाला में अभी सिर्फ एक मैच पटियाला और मोहाली के बीच हुआ है। रोपड़ में भी अभी एक ही मैच हुआ है, जिसमें चंडीगढ़ और मोहाली की टीम एक-दूसरे से सामना कर रही हैं।
पीएयू में जालंधर लुधियाना के मैच के दौरान रन लेते हुए जालंधर के बल्लेबाज