ननकाना साहिब स्कूल को मिला अवॉर्ड
लुधियाना|गिल रोडस्थित ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल को स्कूल ऑफ एजुकेशन की ओर से ‘बेस्ट एकेडमिक एक्सीलेंस’ अवॉर्ड से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने के कारण ही इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर(आईआईसी) में एसओई ग्लोबल एजुकेशन अवॉर्ड 2014 की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में स्कूल को ये अवॉर्ड मिला। स्कूल को पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर जीवीजी कृष्णामूर्ति, केरला के पूर्व चीफ जस्टीस ओपी वर्मा और पंजाब के पूर्व गर्वनर वजाहत हबीबउल्ला ने स्कूल को ये अवॉर्ड दिया।