पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब के दलविंदर ने चंडीगढ़ के विजय दहिया को हराया

पंजाब के दलविंदर ने चंडीगढ़ के विजय दहिया को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|शहर केहार्वेस्ट टेनिस अकादमी के दलविंदर सिंह और हरदीप सिंह संधु ने टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स और डबल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह एआइटीए रु.1 लाख मेंस और वुमन्स टेनिस टूर्नामेंट है, जिसमे देश भर के टेनिस प्लेयर्स ने अपने राज्यों की तरफ से हिस्सा लिया है। मेन्स सिंगल्स के प्री क्वार्टर राउंड में पंजाब के दलविंदर सिंह ने चंडीगढ़ के विजय दहिया को, पंजाब के ही गुरिंदर सिंह ने आंध्रा प्रदेश के प्रदीप के रेड्डी को, हरियाणा के श्रेय गुप्ता ने पंजाब के परमवीर सिंह बाजवा को हराया। मेन्स डबल्स प्री क्वार्टर राउंड में दिल्ली के चंद्रिल सूद और लक्षित ने दिल्ली के मनिंदर सिंह और चंडीगढ़ के धीर अनुश भाटी को, दिल्ली के कुणाल आनंद और रोहित बिष्ट ने ओडिशा के आंसू कुमार भुयन को हराया।

टेनिस टूर्नामेंट