- Hindi News
- एम.कॉम के दूसरे सेमेस्टर में श्वेता पीयू में रही सेकेंड
एम.कॉम के दूसरे सेमेस्टर में श्वेता पीयू में रही सेकेंड
पंजाबयूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा एम.कॉम दूसरे चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट का ऐलान किया गया। इसमें शहर के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी पोजिशंस हासिल कर नाम रोशन किया। कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज, मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन गुजरांवाला गुरु नानक खालसा कॉलेज की स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। एम.कॉम के दूसरे सेमेस्टर में श्वेता रानी ने 78.7 फीसदी अंक लेकर यूनिवर्सिटी में दूसरा कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। नेहा भाटिया ने 75.3 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज में दूसरा अंकिता भारद्वाज ने 74.9 फीसदी अंकों से तीसरी पोजीशन ली।
गुजरांवाला गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन की स्टूडेंट्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया। एम.कॉम सेकेंड सेमेस्टर में नेहा कालरा ने 75.28 फीसदी नंबरों के साथ कॉलेज में पहली पोजीशन, सानिया ने 71.28 फीसदी अंकों के साथ सेकंड और अलीशा ने 71.14 फीसदी नंबर्स के साथ तीसरी पोजीशन ली। एम.कॉम चौथे सेमेस्टर में विशाखा ने यूनिवर्सिटी में पाई चौथी पोजीशन कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में रिजल्ट 100 फीसदी रहा।
विशाखा ने यूनिवर्सिटी में चौथा कॉलेज में पहला स्थान लिया। मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन की ईशा ने 76.6 फीसदी अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में छठा कॉलेज में पहला स्थान लिया। कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज की रीमा ने यूनिवर्सिटी में आठवीं पोजीशन ली। एमटीएसएम की पवनदीप कौर ने 76.2 फीसदी अंकों के साथ पीयू में नौंवें स्थान पर कॉलेज में दूसरे स्थान पर रही। गुरप्रीत नेे कॉलेज में तीसरी पोजीशन ली।
अलीशा
सानिया
नेहा कालरा
नेहा भाटिया
ईशा शर्मा
पवनदीप
गुरप्रीत
अंकिता भारद्वाज
श्वेता रानी