पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बार इंटरव्यू के बाद भी नहीं मिला प्रिंसिपल

दो बार इंटरव्यू के बाद भी नहीं मिला प्रिंसिपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेजीडेंशियलस्कूल फाॅर मैरिटोरियस स्टूडेंट्स के लिए दो बार एडवरटाइजमेंट और इंटरव्यू लिया गया।मगर अभी तक स्कूल के लिए योग्य प्रिंसिपल नहीं मिल पाया है।

इस कारण गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमिट्री रोड के प्रिंसिपल अनूप पासी को दो स्कूलों का चार्ज संभालना पड़ रहा है। अब विभाग तीसरी बार प्रिंसिपल पोस्ट के लिए फिर से एडवरटाइजमेंट देगा और फिर आवेदन आने के बाद इंटरव्यू का दौर शुरू होगा।

उम्मीद की जा रही है कि तीसरी बार शायद योग्य प्रिंसिपल मिल पाए। मंगलवार को स्कूल के विजिट पर आए प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएएस भुल्लर ने बताया कि स्कूल के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। इसमें स्मार्ट क्लास का प्रोजेक्ट जोर-शोर से चल रहा है। अभी इसे पूरा होने 6 से 7 माह का समय लगेगा। वहीं लैबोरेटरी के लिए भी किट के आॅर्डर दिए गए है। इसके लिए जब टेंडर निकाले गए तो उसके साथ सैंपल दिए गए थे, उसी के मुताबिक 90 फीसदी तक सामान चुका है और दस फीसदी सामान भी जल्दी ही मिल जाएगा।

मैस का ठेका परमानेंट देने के लिए 28 सितंबर को टेंडर ओपन किए जा रहे हैं। स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास नवंबर माह में शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर काल कर लिए गए है और लोकल कोचिंग सेंटर ने अपने आवेदन दिए भी हैं। भुल्लर ने कहा कि अगले सेशन के लिए पहले ही पूरी तैयारी कर ली जाएगी। इस बार अभी से प्लानिंग चल रही है और जनवरी तक पूरी प्लानिंग हो जाएगी, जिससे समय पर क्लासें शुरू हो पाएं। इस बार अभी भी रेजीडेंशियल स्कूल में तीस से चालीस सीट खाली है, लेकिन अगले वर्ष ऐसी पोजीशन नहीं रहेगी। भुल्लर ने मैस में खाने का जायजा लिया और स्टूडेंट्स से खाने के बारे में जानकारी ली।

लुधियाना|गांव बद्दोवालमें बापू किशोरी लाल की याद में हरी सिंह नलुआ वेलफेयर सोसायटी की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कई शख्सियतों को सम्मानित किया गया। हरी सिंह नलुआ वेलफेयर सोसायटी समय समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहती है। इसके साथ ही समाज में फैली बुराइयां भ्रूण हत्या, नशे के प्रति लोगो के जागरूकता को अभियान चलाती रहती है।

बापू किशोरी लाल की याद में हुआ समागम