पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में लुधियाना विजेता

पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में लुधियाना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|शहर मेंआठवें सीनियर पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में लुधियाना विजेता घोषित हुआ। यह चैंपियनशिप माता गुरुदेव कौर साही स्पोर्ट्स कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन में 20-23 सितम्बर तक चली। वीमेन सेक्शन में कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जिनमें अमृतसर, लुधियाना, रोपर, जालंधर, बठिंडा, तरन-तारण, कपूरथला, मोगा, मोहाली, बरनाला और पटियाला शामिल थे। इनके पहले मैच में कपूरथला ने बठिंडा को 5-1 से, दूसरे मैच में रोपड़ ने मोगा को 13-3 से, संगरूर ने तरन-तारण को 8-2 से, चौथे मैच में जालंधर ने मोहाली को 9-0 से, पांचवे मैच में पटियाला ने बरनाला को 10-0 से, छठे मैच में लुधियाना ने संगरूर को 10-0 से, सातवे मैच में कपूरथला ने जालंधर को 10-0 से, आठवें मैच में अमृतसर ने रोपड़ को 12-2 से हराया। पहले सेमीफाइनल में लुधियाना ने अमृतसर को दूसरे सेमीफाइनल में कपूरथला ने पटियाला को हराया। इस प्रकार फाइनल मैच में लुधियाना ने कपूरथला को 6-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली वहीं कपूरथला ने पटियाला को हराकर दूसरा और पटियाला ने अमृतसर को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुखदेव सिंह ओळख, लुधियाना बेसबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी हरबीर सिंह गिल, गुरदीप सिंह, संजीव जडेजा। शिव के अलावा पंजाब बेसबॉल के अन्य अधिकारी भी यहां मौजूद थे।