पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनजीओ संकल्प ने करवाया सेमिनार

एनजीओ संकल्प ने करवाया सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|आर्थिक तौरपर कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स को सिविल सर्विसेज की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करवाने वाली एनजीओ संकल्प के विशेषज्ञों द्वारा सोमवार को इकबाल गंज चौंक स्थित तेरा पंथ भवन में सेमिनार करवाया गया। इस अवसर पर एनजीओ के स्पेशलिस्ट्स ने समारोह को संबोधित किया गया। सहयोग शिक्षा समिति और तेरा पंथ सभा, तेरा पंथ युवक परिषद के प्रयासों से सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे विभिन्न काॅलेजों के 60 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सेमिनार में भाग लिया। उन्होंने संकल्प से संबंधित स्पेशलिस्ट्स संतोष तनेजा, पदम प्रभाकर , कन्हैया लाल और दिनेश गुप्ता (आईपीएस ) से आईएएस, आई एफएफएस, आईआरएफ, आईपीएस और पीपीएस सहित सिविल सर्विसेज के तहत होने वाली अन्य परीक्षाओं की तैयारी संबंधी जानकारियां दीं। एनजीओ संकल्प के संस्थापक संतोष तनेजा ने पिछले वर्ष संकल्प की प्रेरणा सहयोग से सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष कुल 1122 स्टूडेंट्स ने सर्विस सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण हुए, उनमें से 585 स्टूडेंट्स ने संकल्प के माध्यम से कोंचिंग हासिल की थी। पंजाब के युवा वर्ग का सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तरफ ध्यान कम होने पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में से पंजाब ही एक ऐसा राज्य है, जहां के स्टूडेंट्स का ध्यान इस तरफ कम है। देश भर में दिल्ली सहित 2 दर्जन स्थलों पर संकल्प के शाखाएं हैं। भविष्य की योजनाओं बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि जल्दी ही लुधियाना में संकल्प का अपना ऑफिस स्थापित होगा। प्रोग्राम में विशेष तौर पर शामिल हुए समाज सेवक हरीश जैन जयरथ ने सकंल्प की तरफ से आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगो को सिविल सर्विसेज की नि:शुल्क कोचिंग देने की प्रशंसा की। इस अवसर पर नरिंद्र मित्तल, कुलदीप जैन सुराणा, दविन्द्र गुप्ता, रजत सूद, राकेश जैन, हरीश जैन जयरथ, गुरसेवक सिंह, हरीश सग्गड़, ललित बांसल, नवर| कक्कड़ सहित अन्य भी मौजूद थे। सेमीनार के समापन पर तेरा पंथ युवक परिषद के उतर भारत संयोजक कुलदीप जैन सुराणा ने संकल्प के सदस्यों संतोष तनेजा, पंत प्रभाकर, कन्हैया लाल और दिनेश गुप्ता काे स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।