शादी का झांसा देकर नाबालिग अगवा
लुधियाना |दुगरी इलाकेमें एक युवक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। दुगरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस संबंध में इसी इलाके के रहने वाले मनोज के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया है। उसने बताया कि 14 सितंबर की सुबह उनकी लड़की घर से बाहर गई थी लेकिन वह वापस नहीं आई। इस दौरान उन्हें पता चला कि लड़की को इसी इलाके का रहने वाला मनोज बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मामले में मनोज के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।