देह व्यापार के अड्डे पर रेड, चार अरेस्ट
लुधियाना | शांतिनगर इलाके में स्थित एक किराए के घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने रेड कर अड्डे की संचालिका समेत दो महिलाओं और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। एक महिला मौके से फरार हो गई। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव ढंडारी खुर्द के बृजेश कुमार, गांव नीची मंगली के रणजीत सिंह और तीन महिलाओं के खिलाफ इम्मोरल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी महिला की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला शांति नगर इलाके में किराए के घर में देह व्यापार का अड्डा चलाती है।