पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगलबंदी को बुलाए पार्षदों ने की मेयर और निगम कमिश्नर की खिंचाई

जुगलबंदी को बुलाए पार्षदों ने की मेयर और निगम कमिश्नर की खिंचाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयरसाहब, हम यहां पर ये सुनने नहीं आए कि आपके पास फंड नहीं है। फंड का बंदोबस्त आपने करना है और हमने अपने वॉर्डों की डेवलपमेंट करनी है। ये गहमागहमी वीरवार को मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और अकाली दल के पार्षदों में करीब दो घंटे चली। अगले दिनों में मेयर द्वारा बुलाई जाने वाली सदन की बैठक में पार्षद किसी तरह का हंगामा करें, इस जुगलबंदी के लिए वीरवार को कैंप आॅफिस में अकाली पार्षदों को बुलाया था।

मीटिंग में पब्लिक स्ट्रीट घोषित करने को लेकर सीनियर अकाली पार्षद पाल सिंह ग्रेवाल गुट अौर निगम कमिश्नर खूब आमने-सामने होते दिखे। पाल सिंह ग्रेवाल निगम की हद में आती कॉलोनियों को पब्लिक स्ट्रीट घोषित करने पर अड़े रहे। दूसरी ओर निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने साफ कहा कि वह ये काम अपने मुताबिक ही करेंगे। हंगामे में कई अकाली पार्षदों को अपनी समस्या की सूची हाथ में पकड़ खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

मीटिंग में अकाली दल के बनाए गए दोनों जिला प्रधान हरभजन सिंह डंग और मदन लाल बग्गा के अलावा पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा, सीनियर अकाली पार्षद पाल सिंह ग्रेवाल सहित अन्य पार्षद मौजूद थे। मीटिंग के लिए बैंस गुट से जुडे़ अकाली पार्षदों को नहीं बुलाया गया था।

गर्मायापब्लिक स्ट्रीट घोषित करने का मुद्दा : शुरुआतमें ही पार्षद पाल सिंह ग्रेवाल ने अपने इलाके में आती कॉलोनियों को पब्लिक स्ट्रीट घोषित करने के मुद्दे को मेयर और निगम कमिश्नर के समक्ष रखा। इस पर कमिश्नर अग्रवाल ने कहा कि ये कॉलोनियां ऐसे पब्लिक स्ट्रीट घोषित नहीं होगी।

ग्रेवाल ने कहा कि पहले भी निगम जिन कॉलोनियों में पानी सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था रहती है, उनमें सड़क बनाकर देता रहा है, तो अब ऐसा क्यों नहीं किया जाएगा। ग्रेवाल ने कहा कि पूर्व अतिरिक्त कमिश्नर ईशा कालिया ने भी सर्वे करवा 100 से अधिक कॉलोनियों को डिक्लेयर किया है, वैसे ही बाकी कॉलोनियां भी की जाएं। इस पर अग्रवाल ने कहा कि पहले क्या हुआ, उससे मुझे कुछ लेना देना नहीं। अब मैं सब कुछ एक्ट मुताबिक ही करूंगा।

इस दौरान पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा , सुखदेव सिंह गिल भी पाल सिंह ग्रेवाल के साथ खड़े दिखाई दिए। जब इस मामले में मेयर पड़े तो कमिश्नर ने कहा कि वे इस मामले में पूरा एक्ट देखने के बाद अगले शुक्रवार को अपना पक्ष साफ करेंगे। पार्षदों की ओर से वॉर्डो