- Hindi News
- खानेे पीने के शौकीन पंजाबियों को बना रहता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
खानेे-पीने के शौकीन पंजाबियों को बना रहता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
सीएमसीन्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जयराज डी. पांडियन ने कहा कि खान-पान के शौकीन पंजाबियों को अधरंग (ब्रेन स्ट्रोक) का खतरा ज्यादा रहता है। सीएमसी आडिटोरियम में हुए सेमिनार में उन्होंने कहा कि पंजाबियों का रहन-सहन उन्हें बीपी, शुगर मोटापे का मरीज बना रहा है। इन रोगों से ब्रेन स्ट्रोक, मुंह पर लकवा और आधे शरीर का सुन्न होना शामिल है। अगर साढ़े चार घंटे में टीपीए का इंजेक्शन दे दिया जाए तो मरीज को बचाया सकता है। 2008 से अब तक 104 मरीज सीएमसी में स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्ट्रोक यूनिट है। प्रोग्राम में बतौर चीफ गेस्ट मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया व डायरेक्टर डॉ. एजी थॉमस मौजूद थे।
डाॅ. जयराज पांडियन