- Hindi News
- लुधियाना शहर में दो और जगहों पर मिले डेंगू के नए मरीज
लुधियाना शहर में दो और जगहों पर मिले डेंगू के नए मरीज
अब तक 15 मरीजों में डेंगू
शहरके पॉश इलाकों में शुमार भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर के डीएमसी में दाखिल एक व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी हफ्ते में चार लोगों को डेंगू होने की पुष्टि होने के साथ लुधियाना में मरीजों की संख्या 15 हो गई है। बीआरएस नगर के रहने वाले एक 30 वर्षीय व्यक्ति को और जालंधर बाईपास पर गांव भोरा की रहने वाली 25 साल की महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला सीएमसीएच में दाखिल है। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा ने बताया-
{वरिंदर नगर में 11 पॉट्स, 3 टंकी, 2 ड्रम, 2 बोतल और 3 कूलरों में सेहत महकमें की टीम को लारवा मिला।
{पंजाब माता नगर में 1 टायर और 2 पॉट्स में लारवा मिला।
{विशाल नगर में 7 कूलर और 4 पॉट्स में लारवा मिला।
{करनैल नगर में 6 कूलरों में महकमे की टीम को लारवा मिला।