- Hindi News
- वेतन मिला तो अब मुलाजिम फूकेंगे मेयर, कमिश्नर का पुतला
वेतन मिला तो अब मुलाजिम फूकेंगे मेयर, कमिश्नर का पुतला
छठे दिन भी जारी रहा धरना
म्यूनिसिपलकर्मचारी संयुक्त कमेटी की तरफ से सीवरमैन, बेलदार और ड्राइवरों को पिछले ढाई महीने से वेतन मिलने पर जोन के बाहर लगाया जा रहा रोष धरना वीरवार को छठे दिन भी जारी रहा। इसमें शामिल मुलाजिमों दीपक हंस, कामरेड विजय कुमार, गुरजीत सिंह जगपाल, भगीरथ पालीवाल ने निगम अफसरों को चेतावनी देते कहा कि अगर निगम अफसरों ने मुलाजिमों का वेतन रिलीज किया तो म्यूनिसिपल कर्मचारी संयुक्त कमेटी नगर निगम कमिश्नर, मेयर अन्य अफसरों का घेराव करके विरोध प्रकट करते हुए घंटाघर चौक में उनके पुतले फूंकेगी। इस अवसर पर विलायती राम मूंग, घनश्याम शर्मा, नीटा मूंग, कर्मजीत किन्नू, हंसराज, रघबीर सिंह, शकील शम्मी, राकेश चौधरी, शामलाल, सुरिन्द्र चनालिया, प्रीतम सहित कई मुलाजिम मौजूद थे।