पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईएस देशों में एग्जीबिशंस के लिए कारोबारियों को न्योता

सीआईएस देशों में एग्जीबिशंस के लिए कारोबारियों को न्योता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पार्क प्लाजा होटल में वीरवार को पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स के सौजन्य से ओपनिंग न्यू मार्केट्स, डेस्टिनेशन सीआईएस विषय पर एक इंटरैक्टिव सेशन करवाया गया। इसमें भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी (सीआईएस) रवि कपूर बतौर चीफ गेस्ट और चीफ स्पीकर शामिल हुए। कॉमनवेल्थ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (सीआईएस) देशों में भारत खासकर पंजाब के कारोबारियों के लिए अनेकों सेक्टर्स में असीमित अवसरों के बारे में कारोबारियों को अवगत करवाते हुए कपूर ने उनके डिपार्टमेंट द्वारा करवाए गए नए ट्रेड रूट के बारे में बताया। उन्हें विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने इस साल सीआईएस देशों में होने वाली एग्जीबिशंस में लुधियाना के कारोबारियों को शामिल होने का न्योता भी दिया।

सेशन के दौरान फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाईजेशन (फियो) के रीजनल चेयरमैन एससी रल्हन ने सीआईएस देशों में कारोबारियों को वीजा मिलने में रही दिक्कतों और अन्य समस्याओं के बारे में बताया तो कपूर ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के जोनल चेयरमैन गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि सीआईएस देशों में कारोबार फ़ैलाने के बारे में सोचना चाहिए। चैम्बर के रीजनल डायरेक्टर दलीप शर्मा ने कहा कि अभी इसके लिए सही वक्त है। अंत में कपूर ने कारोबारियों को ग्रुप टूर बना इन देशों में विजिट की सलाह दी। फीको के चेयरमैन केके सेठ ने कपूर का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चररस एसोसिएशन के प्रधान जीएस काहलों, लुधियाना प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान रघबीर सिंह सोहल, आल इंडिया एग्रीकल्चरल ईम्प्लीमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह, सुभाष लाकड़ा, हरजीत सिंह सोंध समेत काफी कारोबारी उपस्थित थे।