पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल हॉस्पिटल में गाइनी डिपार्टमेंट की बिल्डिंग का पावर कनेक्शन काटा

सिविल हॉस्पिटल में गाइनी डिपार्टमेंट की बिल्डिंग का पावर कनेक्शन काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलहॉस्पिटल के अंदर बन रहे 100 बेड वाले गाइनी अस्पताल पर चालू होने से पहले अंधकार के बादल छाने लगे हैं। अभी यहां कम से कम महीने का काम बाकी है, लेकिन पावरकॉम ने बिल दे पाने पर गाइनी हॉस्पिटल का टेंपरेरी कनेक्शन काट कर दिया।

गौर हो कि सिविल हॉस्पिटल के अंदर ही नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत 100 बेड वाला फुली एयरकंडीशंड गाइनी हॉस्पिटल बन रहा है। तीन मंजिला इस हॉस्पिटल को मॉडल हॉस्पिटल के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें महिलाओं और बच्चों को मॉडर्न फेसिलिटीज उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। बन पाने से पूर्व ही इसके सफल संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सेहत महकमा अभी यह तय नहीं कर पा रहा है कि इसे चलाने के लिए जरूरी स्टाफ कहां से आएगा। इसके लिए फिलहाल इधर-उधर से स्टाफ एजस्ट करने की बातें सामने रही हैं। उधर, बिजली बिल का भुगतान होने से गाइनी हॉस्पिटल का टेंपरेरी बिजली कनेक्शन कटने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल का एक महीने का करीब 1.30 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। इसका भुगतान नहीं होने के कारण पावरकॉम ने कनेक्शन बंद कर दिया।

टेंपरेरी कनेक्शन का समय पूरा हो गया था

हालांकिबिजली के टेंपरेरी कनेक्शन का समय पूरा हो गया था। इस कारण ये कनेक्शन बंद हुआ है। वैसे गाइनी हॉस्पिटल में अभी कंस्ट्रक्शन का एक महीने का काम बाकी है। बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके बारे जानकारी कंपनी और विभाग के अफसरों को दे दी गई है। -रमेशकुमार, कंपनीके साइट इंजीनियर।