पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने मनाया मोदी का जन्मदिन

भाजपाइयों ने मनाया मोदी का जन्मदिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समिति केंद्र सिविल लाइंस में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आर्ट आफ लीविंग की महिला मंडली ने संकीर्तन से की।

सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की। भाजपा के प्रदेश सचिव जीवन गुप्ता ने कहा आज का दिन बाढ़ से प्रभावित हुए उन लोगांे को समर्पित है जो इस त्रासदी के शिकार हुए हैं। वर्करों ने अपनी नेक कमाई से बाढ़ पीडि़ताे के लिए सहायता हेतू राशि भी दान में दी।

इस अवसर पर भाजपा की ओर से विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सुनील मौदगिल, पुष्पिंदर सिंघल, रमेश शर्मा, सर्वजीत काका, रजनीश धीमान, सतपाल सग्गड़, किरण शर्मा, साक्षी जुल्का, नीलम धवन, राजेश्वरी गोसाई, देवी सहाय टंडन, जतिंदर मित्तल, संजीव मल्होत्रा अन्य उपस्थित थे।