- Hindi News
- हार्ट का क्रिटिकल आॅपरेशन करके जिंबाब्वे की महिला की बचाई जान
हार्ट का क्रिटिकल आॅपरेशन करके जिंबाब्वे की महिला की बचाई जान
लुधियाना|फेफड़े कीआर्टरीज में गठिया की क्रिटिकल बीमारी से पीड़ित जिंबाब्वे की जॉयस का आॅपरेशन कर अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली।
आॅपरेशन के 6 दिन बाद महिला जॉयस को डिस्चार्ज कर उसके मुल्क भेज दिया गया। हॉस्पिटल के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. केसी मुखर्जी ने बताया कि 35 साल की जॉयस के फेफड़ों की आर्टरीज में गठिया था। इसकी वजह से हार्ट की वेन्स में तेज प्रेशर से ब्लड चल रहा था। इससे हार्ट का साइज इफेक्टेड हो रहा था, एक वाल्व खराब हो चुका था। डायग्योसिस का प्रोसीजर पूरा होने के बाद डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. मनप्रीत सिंह सलूजा और डॉ. मनेंद्र सिंगला की मदद से 3 घंटे तक ऑपरेशन किया गया। उसको बनावटी वाल्व लगाया गया। अपने मुल्क लौटते समय जॉयस की आंखों में खुशी के आंसू थे।