प्रभु श्रीराम सबके प्रिय: भारती
दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जैन कॉलोनी राहों रोड पर चल रही श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी अक्षदा भारती ने कहा कि प्रभु श्रीराम युगों युगों से सब के प्रिय है। साध्वी भारती ने कहा कि जब जब भी इस धरती पर पाप कर्म को बल मिला है और अन्याय का बढ़ावा हुआ है तब तब श्री हरि किसी किसी रूप में इस धरा पर प्रकट हुए है। ऐसे ही रावण के पापी बल को निर्बल करने, अन्याय को न्याय में बदलने, प्रजा को दुखों से निकालकर सुख देने के लिए प्रभु ने अयोध्यानगरी में राजा दशरथ के घर में अवतार धारण किया।
श्रीराम कथा के दौरान साध्वी हरिता भारती, साध्वी अनीता भारती, साध्वी संदीप भारती द्वारा प्रभु के मधुर भजनों और चौपाइयों का गायन किया गया। प्रभु की पावन आरती के साथ कथा को विश्राम दिया गया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जैन कालोनी राहों रोड पर चल रही श्रीराम कथा में भजनों का गायन करती संस्थान साध्वियां।