पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालकी निकाल किया साईं गुणगान

पालकी निकाल किया साईं गुणगान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धांधरारोड स्थित ओम साईं धाम मंदिर में पंडित राम रूप दीक्षित की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन हुआ। सूफी ब्रदर्स चिंटू और पवन शास्त्री मथुरा वालों ने गणेश वंदना से साईं का गुणगान किया। पंडित दीक्षित ने कहा कि कलयुग में सत्संग ही भव सागर से पार लगाएगा। साईं की महिमा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि साईं राम अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से उन्हें याद करता है साईं उसकी फरियाद जरूर सुनते हैं। इस अवसर पर चिंटू शास्त्री ने भजन मैं जोगी दे नाल नाल, जोगी मेरे नाल और प्यारे साईं का गुलशन महका महका आदि गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान भक्तों ने साईं राम की पालकी भी निकाली। प्रभु आरती से सत्संग को विराम दिया गया। यहां पर भक्तों ने दाल चावल का लंगर भी लगाया। विशेष रूप से संजीव कुमार, अमित सूद, विमल कुमार, चिंकी गांधी, बृज लता, गीतिका दीक्षित, प्रवीण शर्मा, आशा और रोजी मौजूद रहे।