- Hindi News
- श्रमण संघ के खेवनहार हैं शिव मुनि: पदम मुनि
श्रमण संघ के खेवनहार हैं शिव मुनि: पदम मुनि
जैनस्थानक अग्र नगर में डॉक्टर पदम मुनि शास्त्री और वंशज मुनि महाराज के सान्निध्य में श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर डॉक्टर शिवमुनि महाराज की 73वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर पदम मुनि महाराज ने कहा कि आचार्य शिवमुनि का जन्म मलोट पंजाब में हुआ था। आचार्य आत्माराम महाराज से शिक्षा प्राप्त करके वे जैन संत बने। आपके गुरुदेव ज्ञान मुनि महाराज थे जिन्होंने समाज हित के अनेक कार्य संपन्न करवाए। पदम मुनि महाराज ने कहा कि शिवाचार्य महाराज ने ध्यान और तपस्या के द्वारा अपने जीवन को भरपूर साधा है।
वे स्वयं ध्यान के साधक हैं और समाज को भी ध्यान साधना से जोड़ने का उपक्रम कर रहे हैं। साधना से तपा हुआ उनका जीवन समूचे संघ के लिए प्रेरणादायी है। शिवमुनि महाराज के कुशल नेतृत्व में संघ विकास करने हेतु संकल्पबद्ध है। शिवाचार्य जी का जीवन सभी साधकों के लिए प्रेरणा प्रद है। इस मौके पर वंशज मुनि महाराज ने भी शिवाचार्य महाराज का गुणगान किया। जैन स्थानक में प्रवचन सभा के इस अवसर पर सभा के चेयरमैन तरसेम चंद जैन, प्रधान बलविन्द्र जैन, महामंत्री डीजे जैन, महिला मंडल, युवक मंडल आदि के सदस्य मौजूद थे।
मुनि शास्त्री और वंशज मुनि महाराज के सान्निध्य में जैन स्थानक में प्रवचन सुनते भक्त।
डॉ. वशंज मुनि
डॉ. पदम मुनि