- Hindi News
- प्राचीन श्री कृष्णा सनातन धर्म मंदिर में सत्संग सभा
प्राचीन श्री कृष्णा सनातन धर्म मंदिर में सत्संग सभा
प्राचीनश्री कृष्णा सनातन धर्म मंदिर में पंडित मनोहर लाल और पंडित राम मनोहर की अध्यक्षता में सत्संग सभा का आयोजन हुआ। यहां पर महिलाओं ने सत्संग कर प्रभु का गुणगान किया। मंदिर की स्त्री मंडल की प्रधान ऊषा चोपड़ा की अध्यक्षता में महिलाओं ने जो तेरी शरण में आए उसके दुखड़े सभी मिट जावें और सच्ची तेरी यारी बांके बिहारी आदि भजनों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडित राम मनोहर ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है, क्योंकि माता-पिता और गुरु ही हैं जो हमारा मार्गदर्शन कर हमें सही राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि घर में बुजुर्ग भूखे रहें तो आपकी पूजा भी प्रभु स्वीकार नहीं करेंगे। प्रभु आरती से सत्संग को विराम दिया गया। इस अवसर पर उषा चोपड़ा, शशि शर्मा, शिवानी शर्मा, विधावती, नीरू शर्मा, चेष्टा और नीलम मौजूद रहे।