- Hindi News
- कम्युनिटी पुलिस की मदद से शहर होगा क्राइम फ्री
कम्युनिटी पुलिस की मदद से शहर होगा क्राइम फ्री
पुलिसकमिश्नरेटलुधियाना के अधीन आते इलाकों में आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए कम्युनिटी पुलिस अफसर सीपीओ स्कीम की शुरूआत की गई। जिसके तहत कम्युनिटी पुलिस अफसर रात को पुलिस के साथ मिलकर लोगों की सुरक्षा करेंगे। पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान के अनुसार इस स्कीम के तहत सिक्योरिटी कंपनी से ही 100 मुलाजिम लिए गए हैं। जिन्हें पुलिस लाइन में तीन महीने की ट्रेनिंग दी गई है।
इनकी निगरानी के लिए हर पुलिस स्टेशन में तैनात बीट अफसर इन पर नजर रखेंगे। हर रात को इनकी विशेष चेकिंग भी करेंगे। इन सीपीओ कर्मियों को संबंधित पुलिस स्टेशनों के नंबर भी दिए गए हैं। इसके अलावा पीसीआर कर्मी भी इन पर नजर रखेंगें। इन मुलाजिमों को इलाके के एनजीओ मोहल्ला कमेटियां ही वेतन देंगी। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए 5 टवेरा गाड़ियां, 53 पीसीआर मोटरसाइकिलों पर जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं। मोटरसाइकिलों के हिसाब ही यह उपकरण तैयार किए गए हैं। कंट्रोल रूम पर बैठे मुलाजिम इससे इन मोटरसाइकिलों के रूट की जानकारी ले सकेंगे कि इन पीसीआर दस्तों की पिछले 6 महीनों क्या किया।