- Hindi News
- मोहल्ले से निकालने के लिए बाप बेटे ने पीटा
मोहल्ले से निकालने के लिए बाप-बेटे ने पीटा
मोहल्लानहींछोड़ने पर बाप-बेटे ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। जख्मी ने बचाव के लिए शोर मचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। जख्मी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने सिविल लाइंस के रहने वाले अशोक मरवाहा की शिकायत पर उसके पड़ोसी रमेश कपूर और करन कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई रामपाल ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी अशोक के घर के पड़ोस में रहते हैं। वे अकसर उसे मोहल्ला छोड़कर जाने के लिए धमकाते थे। अशोक ने जब जाने से मना किया तो आरोपियों ने कई बार उसके साथ मारपीट की। अशोक दोपहर को अपने घर के बाहर खड़ा था तो उक्त आरोपियों ने आकर उसे पीटने शुरू कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।