पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1800 लीटर केरोसिन के साथ दो गिरफ्तार

1800 लीटर केरोसिन के साथ दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|गिल रोडस्थित पाहवा कट के पास से थाना शिमलापुरी की पुलिस ने 1800 लीटर केरोसिन और ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करतार नगर के रहने वाले प्रवीन कुमार और जवद्दी कलां के अमनदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने बताया कि पाहवा कट के पास नाकाबंदी के दौरान टाटा-407 में केरोसीन लेकर रहे पुलिस ने आरोपियों को केरोसिन के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज ना दिखा सके। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि उक्त ऑयल को वह ब्लैक में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे बरामद ट्रक भी जब्त कर लिया है।