चौकीदार ने दो चोरों को पकड़वाया
लुधियाना|साबुन बाजारइलाके में एक दुकान का शटर तोड़ रहे दो चोरों को चौकीदार के शोर मचाने पर पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक भाग निकला। पुलिस ने चोरों से एक सबल और एक पेचकस बरामद किया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने साबुन बाजार के रहने वाले अनिल कुमार की शिकायत पर करन उर्फ घन्नैया और विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की साबुन बाजार में बर्तनों की दुकान है। दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान का शटर तोड़ रहे थे। इलाके का चौकीदार उन्हें देखकर शोर मचाने शुरू कर दिया। वहां से गुजर रही स्थानीय पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जबकि तीसरा आरोपी धर्मेंद्र फरार हो गया।