पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकगायक यमला को समर्पित पार्क संवारने का काम तेज

लोकगायक यमला को समर्पित पार्क संवारने का काम तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. रोडवेज बस अड्डे के सामने संवारे जा रहे यमला जट्ट पार्क में वीरवार को निगम के अफसर अपनी टीम लेकर पहुंचे। उन्होंने कौंसलर के साथ मिलकर पार्क को संवारने में जुटे एनजीआे इलाका निवासियों से वादा किया कि इस मुहिम में निगम प्रशासन हर मुमकिन मदद करेगा। इससे उत्साहित लोगों ने निगम टीम की अगुवाई कर रहे बीएंडआर शाखा के एसडीआे दीपक कोचर जेई हरकमल सिंह को सम्मानित भी किया। इस मौके पर दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर दीपक धीमान भी मौजूद थे।

इलाका कौंसल कपिल कुमार सोनू ने बीएंडआर शाखा के एसई के नाम पार्क संवारने के लिए एक रिक्वायरमेंट लिस्ट बनाकर निगम टीम को सौंपी। जिसमें पार्क के लिए ट्री गार्ड, स्टील की बैंचों के अलावा क्यारियां बनाने को ईंटे, पार्क की बाउंड्री वॉल पर पेंट कराने खराब पड़े लाइट पोल ठीक कराने की मांग रखी गई। लुधियाना भलाई मंच के प्रधान गोपाल कृष्ण राजू, महासचिव निर्मल कैड़ा, तिलकराज सोनू, अजय डंग, अक्षय भनोट, मदन सिंह, अवतार सिंह तारी, सुमित बजाज, अरुण कुमार, धर्मपाल, गुरमीत दास, घारु बराड़, काकू राम, अश्वनी, सोमनाथ, मोहिंदर सिंह, देसराज, सुनील शर्मा, रिक्की संगर, सुनील की खास मौजूदगी रही।

वहीं, पार्क में लोगों से सहयोग करने की अपील वाले छोटे होर्डिंग्स टांगे गए। सीनियर सिटीजंस के बैठने को बने शैड पर यमला जट्ट पार्क लिखवाने के अलावा सूख चुके पेड़ों की जड़ें निकाली गई। इलाके के लोगों ने भी इस मुहिम में मदद का भरोसा दिलाया।

चंद्र नगर के पास स्थित सिविल सिटी में दो पार्कों को डेवलप करने के लिए सुमन भक्ति प्रिया और बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसायटी के विनोद शर्मा की अगुवाई में पार्क मैनेजमेंट कमेटी बन गई है। वीरवार को कमेटी मेंबर्स ने पार्क विजिट कर डेवलपमेंट की योजना बनाई। इस मौके एनजीओ फोरम के कीमती रावल, श्री सच्चा आश्रम के श्री परमहंस स्वामी राजिंदर जी महाराज, बृजमोहन मित्तल, दर्शन कुमार, सुनील बाली, राममूर्ति, सुमन भक्ति प्रिया, एस्ट्रोलॉजर पूनम आहूजा, भूपिंदर सिंह नागपाल, राहुल शर्मा, सुरिंदर गुज्जर, रितुल शर्मा मौजूद थे।


लुधियाना। किचलूनगर मेन मार्केट पार्क मैनेजमेंट की तरफ से पार्क की रिपेयर का काम शुरु करवा दिया गया है। वीरवार को कमेटी के प्रधान एडवोकेट प्रकाश चोपड़ा की अगवाई में मेंबर्स ने पार्क की बाउंडरी रिपेयरिंग का काम शुरु करवाया। इससे पहले कमेटी की तरफ से पार्क की सफाई, लेवलिंग और प्लांटेशन करवाई जा चुकी है। कमेटी की तरफ से आगे पार्क की ग्रिलों को पेंट, लाइटें और कुर्सियां लगाई जानी है। इस मौके पर मुनीश चोपड़ा, नवल गुप्ता, केवल हांडा, मनराज मांगट, सिमरनजीत सिंह, प्रद्युमन वर्मा, कर्ण, अंकुश, चेतन तिवारी, जतिंदर सिंह मठाडू, दर्शन सिंह, गुरबख्श सिंह के अलावा मार्केट के समूह दुकानदार भी मौजूद रहे।