पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल निवासियों की समस्याओं के हल को एकजुटता जरूरी : एकलव्य

मूल निवासियों की समस्याओं के हल को एकजुटता जरूरी : एकलव्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|मूलनिवासी भाईचारेके विकास और समस्याओं के समाधान की खातिर एकजुटता पर जोर देते हुए गुरु रविदास दलित समाज ने डॉ. अंबेडकर दलित समाज मंच को समर्थन देने की घोषणा की। मंच के प्रधान संजीव एकलव्य ने कहा कि एकजुट हुए बिना समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय एकता की ताकत दिखाने का है। ताकि दलित और मूलनिवासी समाज को दबा कर रखने वाली ताकतों को सोचने के लिए मजबूर होना पड़े। इससे समाज को अपने अधिकार और हक मिल सकेंगे। रविदास समाज के प्रधान ललित कुमार ने कहा कि उनका संगठन मूलनिवासी भाईचारे की समस्याओं के समाधान के लिए मंच को हर जगह पूरा सहयोग देगा। इस अवसर पर बलराम बालू, दीपक कुमार, हरी पाल, महिंदर कुमार कर्मचंद समेत कई लोग मौजूद रहे।