पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर पूर्वांचल नव निर्माण सेना ने की मीटिंग

मांगों को लेकर पूर्वांचल नव निर्माण सेना ने की मीटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वांचलनव निर्माण सेना ने संस्था के प्रमुख किशनलाल शर्मा की अगुवाई में शेरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मीटिंग की। मीटिंग में पूर्वांचल से कैबिनेट मंत्री गिरिजा किशोर सिंह और भाजपा सांसद भोजपुरी गायक मनेाज तिवारी के लुधियाना आगमन पर उनके समक्ष पंजाब में पूर्वांचल समाज के लोगों के अपमान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पिछले एक साल से धर्मगुरु आशुतोष महाराज का प्रकरण सुलझा नहीं पा रही है। उन्होंने इस दौरान कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्वांचल नव निर्माण सेना अपने हक की लड़ाई को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल और मौन व्रत के जरिए संघर्ष आैर कड़ा करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राम प्रसाद फौजी, राष्ट्रीय सलाहकार आरके शुक्ला, रामप्रसाद जायसवाल, विनोद सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह परवाना, रानी शर्मा, नीता पांडे, जसबीर सिंह, कुलवंत सिंह मौजूद रहे।