धार्मिक महिला थीं कृष्ण रानी बजाज
लुधियाना|डिवीजन नंबर3 स्थित प्राचीन गऊशाला में स्व. कृष्णा रानी बजाज की रस्म पगड़ी की सभा आयोजित हुई। शोकसभा में शहर के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की। पंडित लक्ष्मी नारायण ने गरुड़ पुराण के पाठ का भाेग डाला। उन्होंने बताया कि हर जीव इस संसार में एक निश्चित समय के लिए ही आता है। इसलिए इंसान को समय व्यर्थ गंवाते हुए अपने समय को नेक कामों में लगाना चाहिए। कृष्णा देवी जी धार्मिक प्रवृत्ति की इंसान थीं। वह हर समय धर्म, दान, पुण्य के काम करती थीं। शोकसभा में मंडल सेक्रेटरी माधोपुरी बीजेपी पप्पी मल्होत्रा, सतीश बजाज, संजीव कुंदरा, महिंद्रपाल बजाज, , जसविंदर सेठी, रविंद्र सेठी मौजूद थे।