- Hindi News
- प्रदूषण की समस्या जानने के लिए पार्लियामेंट्री कमेटी आज शहर में
प्रदूषण की समस्या जानने के लिए पार्लियामेंट्री कमेटी आज शहर में
शहरको प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पहली बार 21 मेंबरी पार्लियामेंट्री स्टेंडिंग कमेटी शुक्रवार को लुधियाना रही है। ये कमेटी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंवायरनमेंट और फॉरेस्ट संबंधित इश्यू पर एनजीओ और शहर के बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ मीटिंग भी करेगी। लुधियाना पहुंचते ही ये कमेटी सबसे पहले बुड्ढा नाला का दौरा करने के लिए जाएगी। इसके बाद ये टीम रेडिसन ब्लू होटल में पहले एनजीओ और उसके बाद शहर के आधा दर्जन बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ मीटिंग कर उनसे कई तरह के सुझाव लेगी। इसके बाद यह कमेटी 15 फरवरी को अमृतसर का दौरा करेगी।
>सुबह 11.45 पर स्वर्ण शताब्दी से लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी
>दोपहर 12 बजे बुड्ढा नाला के दौरा
>दोपहर 1.45 पर फिरोजपुर रोड स्थित रेडिसन ब्ल्यू पर छह एनजीओ प्रतिनिधियों से मीटिंग
>दोपहर 3.45 पर शहर के छह बडे़ इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मीटिंग
>शाम 5.15 पर प्रेस कांफ्रेंस
>रात में सांसद विधायकों के साथ डिनर