पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर की महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

जालंधर की महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|जालंधर केभगत सिंह नगर की रहने वाली महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। 40 वर्षीय महिला स्वाइन फ्लू का शक होने के बाद सीएमसीएच में एडमिट हुई थी। जहां वीरवार को उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीजों की तादाद 15 हो गई है। इनमें लुधियाना और जालंधर के 5-5 मरीज शामिल हैं। अब तक लुधियाना के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के कारण 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। फोर्टिस हॉस्पिटल की मेडिसन स्पेशलिस्ट डॉ. हरप्रीत बराड़ का कहना है कि स्वाइन फ्लू से बचने का सबसे पहला फार्मूला यही है कि हैंडशेक करने से बचा जाए। अगर हेलो कहनी है तो हाथ जोड़कर नमस्ते कहना बेटर है। ऐसा करके स्वाइन फ्लू के वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।