- Hindi News
- िबजली कटौती कईइलाकों में 9 घंटे तक बंद रहेगी बिजली
िबजली कटौती- कईइलाकों में 9 घंटे तक बंद रहेगी बिजली
लुधियाना | पावरकॉमके 11 केवी संत विहार फीडर और 11 केवी जस्सियां फीडर की जरूरी रिपेयर के चलते शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 7 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण जस्सियां गांव, जस्सियां कॉलोनी, सिविल सिटी, सुंदर पार्क, सुनील नगर, प्रीतम नगर, सिविल सिटी, मल्ली दी कोठी के बैक साइड और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा 11 केवी शेर-ए-पंजाब फीडर की रिपेयर के कारण सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे हैबोवाल खुर्द, कपिल पार्क, सूर्या विहार, पंजपीर रोड, राधे श्याम कॉलोनी, डेयरी कॉम्प्लेक्स के ए, बी और सी ब्लॉक आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।