- Hindi News
- कल लगने वाली लोक अदालत का बायकॉट करेंगे वकील
कल लगने वाली लोक अदालत का बायकॉट करेंगे वकील
लुधियाना|महीने केदूसरे शनिवार को छुट्टी वाले दिन नेशनल लोक अदालत लगाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने इसके बायकॉट का ऐलान कर दिया है। इस लोक अदालत में बैंकों से संबंधित विवादों की सुनवाई निपटारे होने हैं, लिहाजा बैंक अफसरों के साथ ही इसमें वकीलों को भी हाजिर रहना पड़ेगा। इसीलिए छुट्टी के दिन अदालती कामकाज के विरोध में पिछले शनिवार को वकीलों ने सांकेतिक हड़ताल रखी थी। इसके बावजूद लोक अदालत की तारीख नहीं टलने पर जिला बार एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी ने वीरवार को इस मुद्दे पर चर्चा की। एसोसिएशन के प्रधान विजय बी.वर्मा ने इस मौके पर ऐलान किया कि 14 फरवरी को लगने वाली लोक अदालत का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही नोटिस जारी कर सभी वकीलों से इस फैसले का समर्थन करने की अपील की है। यहां काबिलेजिक्र है कि बार एसोसिएशन की कॉल पर पिछले शनिवार को 1500 से ज्यादा वकीलों ने एकजुट होकर अदालती कामकाज का बहिष्कार किया था। उस दिन लुधियाना में कुल 47 अदालतों में सुनवाई के लिए चार हजार से ज्यादा मामले विचाराधीन थे। वकीलों के पेश होने पर लगभग 12 बजे तक सभी जजों ने मामलों की सुनवाई अगली तारीख पर करने के आदेश जारी कर दिए थे।