पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैमसंग की 10 लाख की डुप्लीकेट मोबाइल एक्सेसरीज बरामद

सैमसंग की 10 लाख की डुप्लीकेट मोबाइल एक्सेसरीज बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैमसंगकंपनी का फर्जी मार्का लगाकर सामान बेचने की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने गुड़ मंडी में तीन दुकानों पर रेड की। पुलिस ने इन दुकानों से भारी मात्रा में मोबाइल कवर, बैटरियां और अन्य सामान बरामद किया है। जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी जा रही है। एएसआई जगरूप िसंह ने बताया िक सैमसंग कंपनी के लखवीर सिंह की शिकायत पर गणपति टेलीकॉम, एनके इलेक्ट्रॉनिक और डीके इलेक्ट्रॉनिक के खिलाफ कॉपीराइट के तहत कार्रवाई की गई है। इस बारे में एक आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

कंपनी के अफसरों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्हें पता चला था कि सैमसंग का होलोग्राम लगाकर बाजार में डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है। जबकि कंपनी की तरफ से माल की सप्लाई कम की जा रही है और िबक्री ज्यादा हो रही है। इस पर कंपनी की तरफ से दुकानों पर चेकिंग भी की गई।

इस पर कार्रवाई के लिए एसीपी जसकीरत सिंह को शिकायत दी गई। पुलिस के पहुंचने की खबर पता चलते ही दुकानदारों के समर्थक मौके पर पहुंच गए और इस दौरान कंपनी के अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया गया।

^सैमसंग कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया है। सुनील, विशाल और अमित के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। बरामद किए माल की डिटेल तैयार की जा रही है। -जसकीरतसिंह, एसीपी

गुड़ मंडी में कार्रवाई के बाद डुप्लीकेट माल जब्त करने के बाद ले जाते हुए।