पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होजरी के कारोबारी बोले परेशान करें अफसर

होजरी के कारोबारी बोले परेशान करें अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहंशाहपैलेस सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट और होजरी कारोबारियों की मीटिंग में कारोबारियों ने अफसरों से सीजन के दिनों में चेकिंग कर उन्हें परेशान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर राज को खत्म किया जाए। वहीं, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों ने कहा कि अगर कारोबारी डिपार्टमेंट को बिलिंग कर उचित रेवेन्यू देते हैं तो अफसर उन्हें परेशान क्यों करेगा। कारोबारी भी िडपार्टमोंट का साथ दें। कारोबारी आॅनलाइन अपनी रिटर्न भरें। महकमा भी इंस्पेक्टर राज का खत्म करने के कदम उठाएगा।

इस मामले को लेकर मीटिंग शिरोमणि अकाली दल के प्रधान-1 और पंजाब ट्रेड बोर्ड के वाइस चेयरमैन मदन लाल बग्गा ने करवाई। इसमें एमएलए मनप्रीत सिंह अयाली, होजरी एंड गारमेंट्स ट्रेड एसोसिएशन, पुराना बाजार होजरी एसोसिएशन, गांधी नगर होजरी एसोसिएशन, अकाल मार्केट, मन्ना सिंह नगर होजरी एसोसिएशन और एसी मार्केट एसोसिएशन, रेखी बाजार होल सेल गारमेंट्स एसोसिएशन के ओहदेदार मौजूद थे। वहीं, डिपार्टमेंट की तरफ से डीईटीसी मुनीष कुमार, एईटीसी एचपीएस गोत्रा और राजविंदर कौर, इंस्पेक्टर नवदीप सिंह उपस्थिति हुए।

बग्गा ने कहा कि कारोबारियों की समस्याओं को लेकर अफसरों से मीटिंग कर समाधान निकाला जाएगा। रेलवे स्टेशन पर 1500 रुपए पेटी और 2500 रुपए बोरे के हिसाब से पर्ची काटी जाती है, ताकि बाहर से आए कारोबारी परेशान हों। ये तय किया जाएगा कि डिपार्टमेंट की टीम चेकिंग को जाती है तो पहले बाजार के प्रधान को साथ लेकर जाए।

वहीं, अफसरों ने कहा कि अगर कोई परेशान करता है तो उनके ध्यान में लाया जाए। मीटिंग में कारोबारी पवन अग्रवाल, रविंदर सिंह टोनी, मनप्रीत सिंह बंटी, मनमोहन डाबर, नरेंदर अरोड़ा, गुरचरण सिंह, सुमित, बलविंदर सिंह सचदेवा, जौली, राजेश जेन, सचिन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, दिनेश जैन, चंदर कांत चड्डा, बिट्टू गुम्बर आदि मौजूद थे।

सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट और होजरी कारोबारियों की मीटिंग में पंजाब ट्रेड बोर्ड के वाइस चेयरमैन मदन लाल बग्गा और एसोसिएशनों के ओहदेदार। फोटो: भास्कर