पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्रेटेरिएट में 5 साल रूम को तरसे ितवारी, अब बिट्‌टू की मांग

सेक्रेटेरिएट में 5 साल रूम को तरसे ितवारी, अब बिट्‌टू की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष शर्मा|लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in

सांसद बनने के बाद मनीष तिवारी \\\"एमपी फेसिलिटेशन सेंटर\\\' स्कीम के तहत मिनी सेक्रेटेरिएट में एक अदद कमरे को तरसते रहे। वो सूचना एवं प्रसारण मंत्री तक बन गए लेकिन उनको यह सुविधा केंद्र में सरकार बदलने तक मिल सकी। अब उसी योजना के तहत पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते और मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कमरे की डिमांड रखी है।

हुआ यूं कि मनीष तिवारी एमपी बने तो पेशे से एडवोकेट होने के नाते उन्होंने सांसद की सुविधाओं की पड़ताल करवाई। इसके तहत उन्होंने शासन-प्रशासन से मिलने वाली हर सुविधा लेनी चाही। मगर हवा का रूख देखकर चलने वाली ब्यूरोक्रेसी ने उन्हें इस मामले में भी प्रोटोकॉल की खानापूर्ति वाले अंदाज में झटका दिया। केंद्रीय योजना पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने उनको \\\"एमपी फेसिलिटेशन सेंटर\\\' के लिए कमरा अलॉट तो कर दिया। मगर जब एमपी लेड फंड का 1.61 लाख रुपये खर्च होने से कमरा सजकर ऑफिस में बदला तो उसकी हकदार एक अंडर ट्रेनी आईएएस अफसर बन गईं। किसी तरह जब यह कमरा एमपी को मिलने की नौबत आई तो उनके स्टाफ ने एतराज जता दिया। इसके बाद तय ये हुआ कि एमपी को नया कमरा मिले और पुराने कमरे पर खर्च पैसे वापस किए जाएं। इन्हीं पैसों से नए कमरे को एमपी के फेसिलिटेशन सेंटर में बदला जाए।

मगर फिर कमरा ढूंढा जा सका और पैसे वापस मिले, लेकिन तब केंद्र में सरकार बदल गई और मनीष तिवारी पूर्व सांसद बन गए। इन सारे हालात के बावजूद मौजूदा सांसद बिट्टू ने भी कमरे की डिमांड रखी है।

13 िसतंबर के अंक में प्रकािशत खबर।

हर एमपी को मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (एमपीलेड ) का फंड मिलता है। अफसरों से उम्दा कोऑर्डिनेशन के लिए डीसी ऑफिस में ही एमपी को कमरा अलॉट होता है। एमपी केंद्र की स्कीम्स और फंड्स से होने वाले कामकाज की देखरेख करने वाली डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस एंड मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन भी होते हैं। इसलिए मिनी सेक्रेटेरिएट में उनका ऑफिस खुला तो तालमेल बेहतर और काम उम्दा होगा।

^मुझे एमपी का लेटर मिला है। सेंटर स्कीम के तहत जल्द ही अच्छी जगह देखकर उन्हें कमरा प्रोवाइड करवाया जाएगा। -रजतअग्रवाल, डीसी