- Hindi News
- ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठग िलए 17 लाख रुपए
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठग िलए 17 लाख रुपए
स्टडीवीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने 17 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपी ने टाल-मटोल की। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने लाजपत नगर के हरप्रीत सिंह की शिकायत पर फील्ड गंज स्थित ब्राउन रोड के सतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांच अॉफिसर ने बताया कि हरप्रीत ने आरोपी को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 17 लाख रुपए और अन्य कागजात दिए थे। आरोपी ने उसका वीजा नहीं लगवाया और टाल-मटोल करनी शुरू कर दी। हरप्रीत के कई बार कहने पर भी आरोपी ने तो रकम लौटाई और ही वीजा लगवाया। इसके बाद हरप्रीत ने पुलिस को शिकायत दी।