- Hindi News
- प्रॉपर्टी डीलर के घर से छह लाख कैश और 15 तोले सोना चोरी
प्रॉपर्टी डीलर के घर से छह लाख कैश और 15 तोले सोना चोरी
लुधियाना|धूरी लाइनके पास स्थित कमला नगर इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर के ताले तोड़कर चोर कैश, गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। घटना के समय गुरबचन सिंह अपने ससुराल पाउंटा साहिब गया हुआ था। उसके भाई हरसिमरन ने ताले टूटे हुए देखे तो सूचना गुरबचन को दी। डीलर ने घर आकर देखा तो अलमारी से छह लाख कैश, 15 तोले सोना, 10 तोले चांदी और दूसरा कीमती सामान गायब था। चौकी आत्म पार्क की पुलिस ने कमला नगर के गुरबचन सिंह की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
जांच ऑफिसर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर गुरबचन सिंह के ससुर के बीमार होने के कारण वह प|ी और बच्चों के साथ पाउंटा साहिब गया था। वीरवार सुबह जब डीलर का भाई हरसिमरन अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो उसने घर के ताले टूटे देख इसकी जानकारी गुरबचन को दी। घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में पड़ा सामान गायब था।
सौदेके लिए रखा था कैश: गुरबचनने प्रॉपर्टी का सौदा करवाना था। इसी कारण उसने एक पार्टी से कैश लेकर रखा था। रकम उसने पाउंटा साहिब से लौटकर दूसरी पार्टी को देनी थी। लेकिन चोर पहले ही कैश चुराकर ले गए। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच ऑफिसर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के साथ वाले घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसकी फुटेज निकाली जा रही है।
तोड़ा गया लाॅकर।