नेक दिल महिला थीं सविता बांसल
लुधियाना |किचलू नगरस्थित राम दरबार मंदिर में सविता बांसल को श्रद्धांजलि देने के लिए रस्म पगड़ी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोगों ने सविता बांसल को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राम दरबार के पंडित ने चल रहे पाठ का भोग डाला। उन्होंने बताया कि सविता बांसल बहुत ही नेक महिला थी। उन्होंने हमेशा ही दूसरों की मदद की। उनकी कमी परिवार में कभी पूरी नहीं हो सकती। इस अवसर पर सचिन, गीता बांसल, रुचिका, राजीव, काला, बलकार कौसला, राजेंद्र मगरी, सुनील मोदगिल, सुनील दत्त, डॉक्टर . सतीश और राजेश गर्ग मौजूद रहे।