अपोलो की ओर से मिनी मैराथन 28 को
दिलकी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से सतगुरु प्रताप सिंह अपोलो हॉस्पिटल्स द्वारा 28 सितंबर को मिनी मैराथन अपोलो दिल की दौड़ -टू का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हिस्सा लेने वाले 1500 लोग होंगे। इसकी शुरुआत गुरु नानक स्टेडियम से सुबह 6 बजे होगी। यह मिनी मैराथन फाउंटेन चौक, घुमार मंडी, आरती चौक, भारत नगर चौक, दुर्गा माता मंदिर होते हुए वापस स्टेडियम लौटने पर खत्म होगी। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। कई प्रतिष्ठित कंपनियां इस मुहिम में सहयोग कर रही हैं।