पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना 7वें दिन में

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना 7वें दिन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ीमुलाजिम यूनियन का धरना 7वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को फतेहगढ़ सर्कल 80 वर्कर्स ने धरने में हिस्सा लिया। जिला प्रधान सुभाष रानी और मीत प्रधान जसवीर कौर ने आंगनबाड़ी वर्कर्स का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को उनका हक नहीं मिल रहा है। डीए के साथ ही वर्कर्स को बिल्डिंग का किराया और अन्य कई खर्चे को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेंटर्स में इलेक्ट्रिसिटी का किराया देने के लिए भी फंड नहीं हैं। सरकार की पॉलिसी के कारण ही वर्कर्स को संघर्ष करना पड़ रहा है। सीटू के जनरल सेक्रेटरी रघुनाथ सिंह ने कहा कि वर्कर्स को बहुत ही कम भत्ता मिलता है। सेंटर्स में बच्चों के लिए ही पीने का पानी है। लाइट और ही बाथरूम को फैसिलिटी है। उन्होंने सरकार से मांग है कि आंगनबाड़ी सेंटर्स की अपनी इमारतें बनाई जानी चाहिए।। इस अवसर पर जसवीर कौर, बिमला रानी, सुमन बाला, मनप्रीत कौर, गुरविंदर कौर, राज रानी मौजूद रहे।