- Hindi News
- विजिलेंस अफसरों की टिकट चेक करते पकड़ा गया फर्जी चेकर
विजिलेंस अफसरों की टिकट चेक करते पकड़ा गया फर्जी चेकर
लुधियाना| रेलवेस्टेशन पर चेकिंग करने के लिए पहुंचे विजिलेंस अफसरों की टिकट चेक करने के लिए पहुंचा फर्जी टिकट चेकर खुद ही पकड़ा गया। अफसरों ने उसे पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस ने भूपिंदर के खिलाफ दिल्ली से आई विजिलेंस की टीम के सीनियर अफसर विनोद धवन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी से रेलवे पास, महिला मुलाजिम का आईडी भी बरामद किया है। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि विजिलेंस अफसर चेकिंग करने आए थे। युवक ने उन्हें टिकट दिखाने को कहा। उन्होंने उल्टा उसे अपना आईकार्ड दिखाने के लिए कहा तो उसने बहाना बनाकर खिसकने की कोशिश की। शक होने पर विजिलेंस अफसर ने उसे पकड़ लिया।