पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंस, आशू का दबका कम करने के लिए किए गए 147 ट्रांसफर

बैंस, आशू का दबका कम करने के लिए किए गए 147 ट्रांसफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने चारों जोन की हाउसटैक्स ब्रांच में 13 सुपरिंटेंडेंट, 38 इंस्पेक्टर और 96 क्लर्कों का तबादला कर दिया है। माना जा रहा है कि ये तबादले अकाली भाजपा सरकार के मिशन विधानसभा चुनाव 2017 का हिस्सा हैं। सबसे अिधक तबादले बैंस ब्रदर्स, आशू विधायक डाबर के इलाके में किए गए हैं। राजनीतिक माहिरों के अनुसार ऐसा इनका दबका कम करने के लिए किया गया है। पिछले दस साल के इतिहास में ये तीसरा मौका है कि जब किसी ब्रांच के 99 फीसदी मुलाजिमों को जोन स्तर पर बदला गया है। लेकिन इससे पहले दो बार किए गए तबादले मेयर के दखल के बाद रद्द कर दिए गए थे। इस बार तबादले करने से पहले मेयर से विचार-विमर्श किया गया है।

पहली बार वर्ष 2005-06 में पूर्व निगम कमिश्नर एसके शर्मा के कार्यकाल में उक्त ब्रांच का पूरा स्टाफ बदला गया था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते 24 घंटे बाद ही इस तबादला सूची पर ब्रेक लगा दी गई थी। गौर हो एक महीने पहले अग्रवाल ने बिल्डिंग ब्रांच में भी 25 के करीब बिल्डिंग इंस्पेक्टर सेवादार भी बदल दिए थे। पूरा दिन थोक में किए गए तबादलों को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

^ये तबादले मेरे से विचार-विमर्श होने के बाद किए हैं। इनसे नगर निगम की रिकवरी में सुधार आएगा और ये कदम उठाना जरूरी था। -हरचरणगोहलवड़िया, मेयर

^लंबे समय से कर्मचारी एक ही जोन में थे। इससे निगम का काम प्रभावित हो रहा था। स्टाफ को प्रॉपर्टी टैक्स में जुटने और बकाया रिकवरी में भी तेजी लाने के लिए ये तबादले किए हैं। -प्रदीपअग्रवाल, निगमकमिश्नर

करीब एक साल पहले भी पूर्व निगम कमिश्नर राहुल तिवारी की सहमति पर एडिशनल कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने बीएंडआर ब्रांच में एसडीओ जेई स्तर के 90 फीसदी स्टाफ को जोन वाइस बदल दिया था। इस सूची के संबंध में कोई विचार-विमर्श होने की बात कहकर मेयर ने इस सूची पर रोक लगा दी थी।

तबादलों की लंबी सूची में जोन डी में तैनात सेक्रेटरी सुपरिंटेंडेंट का अतिरिक्त काम देख रहे हरतेज सिंह का नाम होना भी आज खूब चर्चा में रहा। हरतेज सिंह मेयर गोहलवडिया के पीए भी हैं और लंबे समय से जोन डी जमे हुए हैं। करीब एक साल पहले उनका तबादला डी जोन से जोन किया गया था, लेकिन एक महीने बाद दोबारा से उन्होंने डी जोन में वापसी कर ली थी। इसके अलावा जोन में तैनात सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर सिंह, बी जोन के सुपरिं