- Hindi News
- डंग का मिला भरोसा, कौंसलर ने कहा, जल्द पूरे होंगे सभी काम
डंग का मिला भरोसा, कौंसलर ने कहा, जल्द पूरे होंगे सभी काम
लुधियाना| वाॅर्ड-12के पार्षद सुरजीत सिंह राय ने शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए अपने कार्यालय में मीटिंग की। इसमें शहरी विंग से नवनियुक्त प्रधान सरदार हरभजन सिंह डंग रविंदर वर्मा भी पहुंचे। डंग ने पार्षद की हर तरह से सहायता करने का भरोसा दिया। कौंसलर ने बताया कि वाॅर्ड में शुरू किए गए बहुत कार्य संपन्न हो चुके हैं और कई जिनमें शरणजीत सिंह ढिल्लो कैबिनेट मंत्री द्वारा शुरू किया गया सीवरेज कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान गेजा सिंह, प्रधान सवर्ण सिंह, ठेकेदार संतोष सिंह, रिंकू सिंह, नरिंदर सिंह, प्रधान मल सिंह, प्रधान कर्मजीत सिंह, प्रधान दर्शन सिंह, प्रधान अवतार सिंह पूरी, प्रधान उपकार सिंह, प्रधान प्रभजोत सिंह जोली, प्रधान करनेल सिंह, बाबा चमकौर सिंह, हरिंद्र सिंह डल, बलविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नवतीन सिंह, नीरज, राजकुमार अग्रवाल, जय प्रकाश फौर मैन, वरूण कुमार आदि उपस्थित रहे।