किसान सभा ने खत्म कर दी भूख हड़ताल
लुधियाना| डॉ.स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने, गरीब किसानों का कर्जा माफ कराने, किसानों को फसल की पूरी कीमत दिलाने किसानी से जुड़े हर व्यक्ति को 3000 रुपये मासिक पेंशन दिलाने की मांग को लेकर डीसी ऑफिस के सामने चल रही भूख हड़ताल खत्म हो गई। सर्वहिंद किसान सभा के मीत प्रधान करतार सिंह बुआणी ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। इस अवसर पर बुआणी ने कहा कि यह सांकेतिक हड़ताल थी। अगर सरकार ने मांगों पर गौर नहीं किया तो कड़ा आंदोलन किया जा सकता है। ट्रेड यूनियन के नेता डीपी मोड, सुरिंदर जलालदीवाल सभा के जिला जनरल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब को और गरीब बना रही है। लोगों के लिए अन्न उगाने वाले किसान को ही दो वक्त का खाना नहीं मिल पा रहा। इस अवसर पर जंग सिंह, परमजीत सिंह, प्यारा सिंह, भरपूर सिंह, गुरनाम सिंह, खुशहाल सिंह रामचंद भी मौजूद रहे।