- Hindi News
- अब चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स
अब चंडीगढ़ में धरना-प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स
आंगनबाड़ीवर्कर्स हेल्पर्स का मांगों को लेकर गिल रोड स्थित जिला प्रोग्राम दफ्तर पर लगाया धरना मांगें पूरी होने पर हटा लिया गया। सुभाष रानी ने कहा, जिला स्तर की परेशानी हल हो गई पर सीएम परकाश सिंह बादल ने चुनावों में हरियाणा पैटर्न को पंजाब में लागू करने पेंशन देने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जल्द मीटिंग करके चंडीगढ़ में इसके लिए रोष जताया जाएगा।
गौर हो कि ये जिला स्तर पर धरना लगाया गया था। इसमें आंगनबाड़ी सेंटर्स का पिछले सात महीने से बाकी किराया, दो साल से फ्लेक्सी फंड, इलेक्ट्रिसिटी फंड, गैस सिलेंडर का किराया देने की मांगें थीं। जिला प्रधान ने बताया कि सेंटर्स का किराया सेंटर्स के अकाउंट में चुका है। दो दिन में टीए, फ्लेक्सी फंड, इलेक्ट्रिसिटी अन्य खर्चे भी जारी कर दिए जाएंगे। यूनियन को संघर्ष पर हक मिला है। खुशी है कि दो साल बाद फंड आखिरकार जारी कर दिया गया। वहीं जिला प्रोग्राम अधिकारी रूपिंदर कौर ने कहा कि ऐसी परेशानी भविष्य में उन्हें नहीं झेलनी पड़ेगी। इस मौके पर जसबीर कौर, आशा रानी बड़ी गिनती में आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स मौजूद थीं।
आंगनबाड़ी सेंटर्स का किराया हो गया जारी