पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनें रोक हिंदू संगठनों के वर्कर आज करेंगे हनुमान चालीसा पाठ

ट्रेनें रोक हिंदू संगठनों के वर्कर आज करेंगे हनुमान चालीसा पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| मालेरकोटलामें गोवंश की हत्या से क्रोधित समूह हिंदू संगठन के हजारों वर्कर बुधवार को रेल रोको आंदोलन के तहत सुबह 10 से 12 बजे तक रेल का चक्का जाम करेंगे।

आंदोलन के दौरान हिन्दू संगठनों के मेंबर रेल का चक्का जाम करके दो घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, शिव सेना हिन्दुस्तान के पंजाब अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, हिन्दू मोर्चा के अध्यक्ष वरुण मेहता ने बताया कि आंदोलन में शिव सेना पंजाब, शिव सेना हिन्दुस्तान, हिं्दू मोर्चा, हिं्दू रक्षा मंच, युवा जागृति मंच, श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जमालपुर, हिं्दू जागृति मोर्चा, हिं्दू क्रांति दल, हिं्दू भाईचारा क्लब, श्री विश्वनाथ कांवड़ संघ, अग्रवाल बस सेवा समिति, आदर्श मानव कल्याण संघ सहित अन्य संगठनों के सदस्य भी भाग लेंगे। यहां राजीव टंडन, कृष्ण शर्मा, वरुण, अमित, राकेश, अनिल, राकेश, पवन कुमार शंटी, कामराज शर्मा, नरिन्दर भारद्वाज, चिंटू शास्त्री, सौरव मितल, अश्वनी चोपड़ा गुड्डू सहित अन्य भी मौजूद थे।