पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकाॅम की जमीन बेचने के खिलाफ प्रदर्शन अाज

पावरकाॅम की जमीन बेचने के खिलाफ प्रदर्शन अाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबपावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड की फ़िरोज़पुर रोड स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस सराभा नगर स्थित पॉवर कॉलोनी की ज़मीन बेचने के लिए सरकार की मुहिम के खिलाफ संघर्ष जारी रखते हुए आज अगर नगर डिवीज़न और सीएमसी डिवीज़न के अधीन आते आरके रोड कारपोरेशन ऑफिस के बाहर पंजाब सरकार मैनेजमेंट को प्रदर्शन कर चेतावनी दी गई। ओहदेदारों ने कहा कि कारपोरेशन ऑफिस को यहां से शिफ्ट और पॉवर कॉलोनी में रहने वाले मुलाज़िमों को बेघर करने की योजना रद्द की तो 24 सितंबर को फिरोज़पुर रोड स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस के बाहर होने वाली रैली में पंजाब सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ चल रहे संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी।

इस मौके पर केवल सिंह, प्रकाश सिंह मान, स्वर्ण सिंह, बलविंदर शर्मा, चंद सिंह, पवन कुमार, सुखदेव सिंह, अशोक कुमार, विनोद कुमार, हरजीत सिंह, रघुवीर सिंह आदि ने कहा कि कारपोरेशन की इस महंगी जमीन को सस्ते दामों पर बेच कर सिर्फ मुलाज़िमों के साथ धोखा किया जा रहा है, बल्कि आम पब्लिक को भी अपना काम करवाने में काफी मुश्किलें पेश आएंगी, क्योंकि अभी तक सारा काम एक ही जगह पर हो रहा था।

को-आर्डिनेशन कमेटी का प्रदर्शन आज

पावरकारपोरेशन की को-आर्डिनेशन कमेटी की तरफ से बुधवार को फ़िरोज़पुर रोड स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस के बाहर पंजाब सरकार मैनेजमेंट के खिलाफ 11 से 2 बजे तक प्रदर्शन होगा। कमेटी मेंबर रमेश कुमार ने कहा, इस संघर्ष को राज्य स्तर तक लेकर जाया जाएगा।