पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी टाइप कर सके 60 एप्लीकेंट्स

पंजाबी टाइप कर सके 60 एप्लीकेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुविधासेंटर में डाटा एंट्री आॅपरेटर भर्ती होने आए 60 एप्लीकेंट्स पंजाबी फॉन्ट में मार खा गए। वो पंजाबी के अनमोल लिपि फॉन्ट की तैयारी करके आए थे लेकिन यहां उनको आशीष फॉन्ट दे दिया गया। जिस वजह से उन्होंने सिर्फ अंग्रेजी में ही टाइप टेस्ट दिया तथा चले गए। सुविधा सेंटर के प्रबंधकों का तर्क है कि भर्ती के एडवर्टाइजमेंट में ही सरकारी ऑफिसेज में यूज होने वाले पंजाबी फॉन्ट आशीष के बारे में बता दिया गया था।

अबजारी होगी मैरिट लिस्ट: सुविधासेंटर में मंगलवार को शार्टलिस्ट किए 174 की जगह सिर्फ 160 ही टाइपिंग टेस्ट देने आए। इनको पंजाबी अंग्रेजी में 30 वर्ड प्रति मिनट टाइप करना था। टाइपिंग टेस्ट होने के बाद अब इनकी मैरिट लिस्ट बनेगी। जिसमें पहले 9 एप्लीकेंट को डाटा एंट्री आॅपरेटर के तौर पर नियुक्त कर लिया जाएगा।

एडमिनिस्ट्रेटरपोस्ट के 26 एप्लीकेंट्स: सबडिवीजनल एडमिनिस्ट्रेटर की एक पोस्ट के लिए 38 की जगह रिटन टेस्ट के लिए सिर्फ 26 एप्लीकेंट्स आए। इनकी भी मैरिट बनेगी।

सुविधा सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर जरनैल सिंह ने कहा कि टाइपिंग रिटन टेस्ट हाेने के बाद भर्ती का प्रोसेस पूरा हो चुका है। अब मैरिट लिस्ट तैयार कर नियुक्ति कर दी जाएगी।

सुविधा सेंटर में डाटा एंट्री आॅपरेटर के लिए भर्ती होने आए एप्लीकेंट्स।