- Hindi News
- लुधियाना के क्रेनियल प्रिंटर्स को मिले तीन नेशनल अवॉर्ड
लुधियाना के क्रेनियल प्रिंटर्स को मिले तीन नेशनल अवॉर्ड
लुधियानाके क्रेनियल प्रिंटर्स को अलग-अलग कैटेगरी में 3 नेशनल अवॉर्ड मिले। पंजाब को मिले 5 में अवॉर्ड में लुधियाना के हिस्से 4 अवॉर्ड आए। क्रेनियल प्रिंटर्स 2014 में मिले इस अवॉर्ड के साथ ही अब 20 से ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीत चुका है, जबकि लुधियाना के ही कमल प्रिंटर्स को एक अवॉर्ड मिला। पिछले दिनों नई दिल्ली स्थित होटल अशोका में वर्ल्ड प्रिंटर्स फोरम द्वारा आयोजित समारोह में क्रेनियल प्रिंटर्स की आशा पांधी, डॉ. एसबी पांधी आैर जुबीन पांधी को वर्ल्ड प्रिंटर्स फोरम के जनरल सेक्रेटरी बेटरीस क्लोस और चीफ गेस्ट एके सिन्हा ने अवॉर्ड से नवाजा। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री द्वारा हर साल दिए जाने वाले इस अवॉर्ड को समारोह में 6 सदस्यीय ज्यूरी की टीम ने चुना।
नई दिल्ली स्थित होटल अशोका में वर्ल्ड प्रिंटर्स फोरम के समारोह में क्रेनियल प्रिंटर्स की आशा पांधी, डॉ. एसबी पांधी आैर जुबीन पांधी ने अवॉर्ड हासिल किए।